विम्बलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, सेंटर कोर्ट पर मिला स्टैंडिग ओवेशन [VIDEO]

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 6, 2024, 07:59 PM IST

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर शनिवार को विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे तो उन्हें वहां मौजूद दर्शकों ने स्टैंडिग ओवेशन दिया।

लंदन: चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का शनिवार को दोपहर में पहुंचने पर विम्बलडन सेंटर कोर्ट पर दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। बादामी रंग का सूट पहने तेंदुलकर ने हाथ हिलाकर सभी के अभिवादन का जवाब दिया। विम्बलडन ने एक्स पर डाले वीडियो के साथ लिखा,'सेंटर कोर्ट पर फिर आपका स्वागत है सचिन।'

Sachin Tendulkar

विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर सचिन तेंदुलकर

सेंटर कोर्ट पर प्रस्तोता ने भी तेंदुलकर का स्वागत करते हुए कहा,'हमारे बीच भारत के महान क्रिकेटर, विश्व कप विजेता और क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लीजैंड हैं। सचिन तेंदुलकर का स्वागत कीजिये।'

End of Feed