Virat Kohli century: 49वां शतक जड़ते ही सचिन ने विराट को लेकर की एक और बड़ी भविष्यवाणी

Virat Kohli 49th century Sachin Tendulkar reaction: भारतीय स्टार विराट कोहली ने अपनेे 35वें जन्मदिन पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे वनडे इंटरनेशनल में 49 शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके शतक पर क्रिकेट के भगवान ने भी रिएक्ट किया है।

Virat Kohli 49th century: भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इतिहास रच दिया। विराट ने अपने वनडे करियर की 49वीं सेंचुरी जड़ दी है। इसी के साथ उन्होंने सबसे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। कोहली का ये शतक बेहद खास दिन आया है। आज उनका 35वां जन्मदिन भी है और इस दिन उन्होंने अपने सभी फैंस को शानदार तोहफा दिया है।

Sachin Tendulkar Virat Kohli

सचिन तेंदुलकर विराट कोहली (फोटो- Sachin Tendulkar twitter)

विराट कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत धीमी की हालांकि वे धीरे-धीरे गति पकड़ते गए। कोहली ने 120 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। जैसे ही उनकी सेंचुरी हुई मैदान पर सिर्फ उनके ही नारे सुनाई दे रहे थे। हालांकि विराट ने कुछ खास सेलिब्रेट नहीं किया। उन्होंने केवल बल्ला हवा में उठाया। इस शतक के बाद गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने विराट को खास अंदाज में बधाई दी है।

End of Feed