नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नागपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को सुपरहिट फिल्म RRR फिल्म की याद दिला दी। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के तीन आर यानी रोहित, रविचंद्रन और रवींद्र के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इस तिकड़ी ने भारतीय टीम के पहले टेस्ट में बढ़त दिला दी है।
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा(साभार Sachin Tendulkar)
सचिन ने की शानदार प्रदर्शन की तारीफ
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, RRR! रोहित, रविंद्र और रविचंद्रन की तिकड़ी ने भारतीय टीम को इस टेस्ट मैच में बढ़त दिला दी है। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के साथ सामने से टीम का नेतृत्व किया। जडेजा और अश्विन ने हमें जरूरी विकेट दिलाए।𝐑𝐑𝐑 💥 🔥 The trio of Rohit, Ravindra & Ravichandran have helped India get ahead in this Test.@ImRo45 has led fro… t.co/XS2qKKNNvx
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
