'आखिरी मैच तक...', सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन के हौसले को किया सलाम, लिखा खास संदेश

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लखनऊ के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बधाई दी। साथ ही मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की सराहना की। लखनऊ के आखिरी लीग मुकाबले में अर्जुन को मौका मिलने पर सचिन ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास संदेश लिखा।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन को आईपीएल 2026 में मैदान पर देख भावुक हो गए। आईपीएल के 19वें सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल थे। सीजन में उन्हें लगातार 13 मैचों तक मौका नहीं मिला। हालांकि, लखनऊ ने अपने आखिरी लीग स्टेज के मैच में अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। इस मैच में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्जुन ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट चटकाए। वह अपनी टीम के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे।

Arjun

सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर के लिए लिखा भावुक पोस्ट। फोटो- सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया

बेटे के धैर्य और प्रदर्शन को देखकर सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास संदेश लिखा। इसमें उन्होंने अर्जुन की मेहनत, प्रदर्शन काबिलियत की बात की। सचिन ने लिखा, शाबाश, अर्जुन, इस पूरे सीजन में तुमने जिस तरह से खुद को संभाला है, उस पर मुझे गर्व है। तुमने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक मौका मिलने का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहे। क्रिकेट में कौशल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है और तुमने आज दोनों को बखूबी निभाया। जमीन पर पैर जमाए रखना और हमेशा की तरह इस खेल से प्यार बनाए रखना। हमेशा प्यार।

End of Feed