India A Squad Update: रुतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए में मिला मौका, श्रीलंका दौरे पर ट्राई सीरीज

India A Squad Update: श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम में फेरबदल किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान जो चोट के कारण आईपीएल में दो मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अब टीम में गायकवाड़ की एंट्री हुई है।

India A Squad Update: मेंस सेलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल कर लिया है। गायकवाड़ को रियान पराग की जगह मौका मिला है। पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से इस ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रियान फिलहाल रिहैब सेंटर में हैं। रियान पराग आईपीएल में भी 2 मुकाबला नहीं खेल पाए थे। 14 मैच की 14 पारी में पराग ने इस सीजन 309 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े थे। दूसरी तरफ रुतुराज गायकवाड़ भी इस सीजन संघर्ष करते नजर आए थे। गायकवाड़ ने इस सीजन 14 मैच की 14 पारी में 337 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े थे। ट्राई सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान हैं। ट्राई सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। वैभव ने आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। 16 मैच में वैभव ने 48.50 की औसत और 230 प्लस की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। इस दौरान वैभव ने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।

Ruturaj GAIKWAD

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-x)

ट्राई सीरीज का शेड्यूल (Tri Series India Afghanistan Sri Lanka)

ट्राई सीरीज 9 जून से 21 जून के बीच खेला जाएगा। पहला मुकाबला 9 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के पास है जबकि रुतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ये मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा।

End of Feed