चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 47 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी खेलकर थाला एमएस धोनी को जन्मदिन का तोहफा दिया। रुतुराज पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल के 2(4) रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में रुतुराज ने करियर का दूसरा टी20 मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा के साथ मोर्चा संभाला दूसरे विकेट के लिए 137 (76) की साझेदारी करके टीम को 14 ओवर में 147 रन तक पुहंचा दिया।
रुतुराज गायकवाड़ (साभार SONY SPORTS)
रुतुराज ने खेली 77 रन की नाबाद पारी
अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक जड़कर पवेलियन लौटने के बाद रुतुराज मोर्चा संभाले रहे। रुतु ने अपना अर्धशतक 38 गेंद में 7 चौके की मदद से पूरा किया और अंत में 47 गेंद में नाबाद 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रुतुराज गायकवाड़ के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का यह चौथा अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.82 का रहा।
रिंकू सिंह के साथ की 36 गेंद में 87 रन की साझेदारी
तीसरे विकेट के लिए भी रुतुराज ने रिंकू सिंह के साथ 24 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की दोनों ने 87* (36) रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए की और टीम को 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन तक पहुंचा दिया।
