चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टीम के नए हेड कोच को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद फ्रेंचाइजी एक नए मुख्य कोच की तलाश में जरूर है, लेकिन इसको लेकर टीम किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। उनके अनुसार आईपीएल के अगले सीजन में अब भी पर्याप्त समय बचा है। बीते जुलाई में सीएसके और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। फ्लेमिंग 2008 में एक खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे बाद में 2009 से वह बतौर हेड कोच जुड़ गए थे। 17 साल तक वह इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कई सफलता हासिल की।
रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL X)
गायकवाड़ ने कहा 'हमारे पास एक हेड कोच होगा। मैनेजमेंट जाहिर तौर पर इस बारे में सोच रहा है। आईपीएल शुरू होने में अभी काफी समय है, इसलिए फैसला लेने में कोई जल्दबाजी नहीं है," उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले एक साल में उनका जीवन काफी बदला है। पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी के उत्तराधिकारी बनने की जिम्मेदारी ने उनसे उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Sher-E-Punjab T20 League: प्रभसिमरन की आंधी में उड़े अमृतसर सूरमा, शेर ए पंजाब टी20 लीग में जड़ा विस्फोटक शतक
'बतौर कप्तान एमएस धोनी की सफलता को देखते हुए उनके बाद कप्तानी संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जब तक मुझे इसमें आनंद आता रहेगा, मैं इसे करने में खुश होगी। उन्होंने सीएसके के फैंस से धैर्य बनाए रखने और टीम के संघर्षों के दौरान उसका समर्थन जारी रखने का आग्रह किया।'
