क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

आईपीएल के क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान और पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम उतरी। हैदराबाद की टीम दो बड़े बदलाव हुए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एडेन मार्करम की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा जयदेव उनादकट की भी टीम में वापसी हुई है।

Image

पैट कमिंस और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले से पहले दो चैम्यिन टीमों के बीच आमना-सामना हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स और एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने में भिड़ने उतरी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के मौजूदा सीजन के लीग मैच पर नजर डालते हैं। राजस्थान और हैदराबाद का लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन रहा है। हैदराबाद को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत मिली, जबकि राजस्थान की टीम को भी इतने मैचों में से 8 मुकाबले में जीत मिली। वहीं, दोनों टीमों के एक-एक मैच का परिणाम नहीं निकला सका। हैदराबाद की टीम 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, राजस्थान की टीम 17 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही।

चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

हैदराबाद की टीम दो बड़े बदलाव हुए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एडेन मार्करम की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा जयदेव उनादकट की भी टीम में वापसी हुई है। राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान-हैदराबाद टॉस टाइम (RR vs SRH Qualifier 2 Toss Time)

- 07.00 PM

राजस्थान-हैदराबाद स्टेडियम (RR vs SRH Qualifier 2 Match Venue)

- चेपॉक स्टेडियम स्टेडियम, चेन्नई

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, शाहबाज अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (Sunrisers Hyderabad Playing-11)

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, कुलदीप सेन।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article