क्रिकेट

RR vs RCB Match

RR vs RCB Eliminator Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Sanju Samson vs Faf Du plessis: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी की टीम उतरी।

Image

विराट कोहली और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

who won the toss today, RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। फॉर्म की बात करें तो आरसीबी की टीम के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। टीम को पिछले पांच मुकाबले में लगातार जीत मिली है, जबकि राजस्थान का हार बेहाल है। पिछले पांचों मुकाबलों में टीम को हार मिली है।

आईपीएल के लीग मुकाबले में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो राजस्थान की टीम आरसीबी से एक पायदान आगे है। राजस्थान की टीम को 14 मैचो में से 8 मैचों में जीत और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। टीम 17 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को 14 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत और 7 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। टीम 14 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में खेल जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

राजस्थान-बेंगलोर टॉस टाइम (RR vs RCB Eliminator Toss Time)

- 07.00 PM

राजस्थान-बेंगलोर स्टेडियम (RR vs RCB Eliminator Match Venue)

- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेइंग-11 (Royal Challengers Bengaluru Playing-11)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article