LIVE

RR vs MI Match Highligts: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर जड़ा जीत का छक्का, किया अंक तालिका में टॉप पर कब्जा, प्लेऑफ से बाहर हुआ राजस्थान

नवीन चौहानUpdated May 1, 2025, 23:21 IST

Rajasthan royals vs Mumbai indians Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मुकाबले में 100 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीजन में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में हार के साथ राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

RR vs MI Match Highligts: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर जड़ा जीत का छक्का, किया अंक तालिका में टॉप पर कब्जा, प्लेऑफ से बाहर हुआ राजस्थान
RR vs MI Match Highligts: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर जड़ा जीत का छक्का, किया अंक तालिका में टॉप पर कब्जा, प्लेऑफ से बाहर हुआ राजस्थान

RR vs MI Match Highlights: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम जीत के लिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 117 रन बना सकी। मुंबई ने अपने विजय अभियान को बरकरार रखते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की और अंक तालिका में सबको पछाड़ते हुए पहले पायदान पर भी कब्जा कर लिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स आठवीं हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाले सीएसके के बाद दूसरी टीम बन गई। राजस्थान की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी लेकिन इस बार उसका अभियान पहले ही दौर में खत्म हो गया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आतिशी शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें थीं लेकिन उन्होंने निराश किया और पारी के पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर दीपक चाहर की गेंद पर कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और 47 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। पूरी टीम 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई। आर्चर ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली। उनके अलावा रियान पराग ने 16 और शुभम दुबे ने 15 रन बनाए। जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट रहे। उन्होंने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। एक-एक सफलता दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को मिली।

राजस्थान को मिला 218 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिकल्टन 61(38) रन बनाकर बोल्ड हो गए और ये साझेदारी टूट गई। इसके बाद रोहित शर्मा 53(36) रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद 123 रन के स्कोर पर सूर्या और हार्दिक ने मोर्चा संभाला और दोनों ने पारी को आतिशी अंदाज में आगे बढ़ाते हुए टीम को 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन तक पहुंचा दिया। हार्दिक और पांड्या के बीच तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। जीत के लिए राजस्थान रॉयल्स को 218 रन का लक्ष्य मिला है।

आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही है। पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद में आतिशी शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई खेमे में नया जोश भर दिया। लेकिन आज के मुकाबले में राजस्थान की भिड़ंत पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स से है। जो खराब शुरुआत के बाद धमाकेदार वापसी कर चुकी है। मुंबई की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार पांच मैच में जीत के बाद अंक तालिका में पांचवें पायदान पर काबिज है। राजस्थान की टीम के खाते में 10 मैच में 3 जीत और 7 हार के साथ कुल 6 अंक हैं। उसके लिए मुंबई के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का है। अगर वो आज का मैच गंवा देती है तो सीएसके के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। ऐसे में मुकाबला राजस्थान के लिए वजूद का है और सबकी नजरें 14 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होगी।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11(Rajasthan And Mumbai Playing XI)

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मढवाल, फजलहक फारूकी।

MAY 01, 2025 23:21 IST

RR बनाम MI लाइव स्कोर: 2012 के बाद पहली बार जयपुर में जीती मुंबई

मुंबई इंडियन्स की राजस्थान के खिलाफ जयपुर में यह साल 2012 के बाद पहली जीत है। 14 साल से जयपुर में चल रहा जीत का सूखा मुंबई की पलटन ने आज खत्म कर दिया।

MAY 01, 2025 23:10 IST

RR बनाम MI लाइव स्कोर: 117 रन पर ढेर हुआ राजस्थान

जीत के लिए मुंबई के खिलाफ 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई और 100 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। इस हार के साथ ही राजस्थान चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई।
MAY 01, 2025 23:05 IST

RR बनाम MI लाइव स्कोर: राजस्थान ने 16 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 117 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। आर्चर 30 और मढवाल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 22:24 IST

RR बनाम MI लाइव स्कोर: राजस्थान ने 8 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 66 रन

जीत के लिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर 1 और ध्रुव जुरेस 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 22:13 IST

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (RR बनाम MI) के बीच हो रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही है।

लाइव स्कोर के अनुसार, टीम का RR (Run Rate) 10.20 है जबकि RRR (Required Run Rate) 11.13 हो चुका है। अब राजस्थान को जीत के लिए 90 गेंदों में 167 रन की ज़रूरत है।
MAY 01, 2025 21:50 IST

RR बनाम MI लाइव स्कोर: राजस्थान बनाम मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरुआत

ओवर समाप्त: 2
🔸 कुल रन: 20/2
🔸 गिरे विकेट: 2
🔸 एक रन रेट (CRR): 10.00
🔸 जरूरी रन रेट (RRR): 11.00
🔸 जीत के लिए लक्ष्य: अभी भी 198 रन की जरूरत, 108 गेंदें शेष
MAY 01, 2025 21:32 IST

🔥 RR बनाम MI: मुंबई इंडियंस ने बनाए 217 रन, राजस्थान को कड़ी चुनौती

20 ओवर का खेल समाप्त, मुंबई इंडियंस (MI) ने बनाए 217 रन सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर।

💥 इस पारी में मुंबई इंडियंस की रन गति (CRR) रही 10.85, जो कि बहुत ही शानदार है।

📊 यह मुकाबला राजस्थान बनाम मुंबई (rajasthan vs mumbai) के बीच खेला जा रहा है और अब राजस्थान रॉयल्स के सामने बड़ी चुनौती है।

🔴 "indians vs royals live score" अपडेट के मुताबिक मुंबई ने शानदार स्कोर खड़ा किया है।

📝 यदि आप "राजस्थान बनाम मुंबई के मैच का स्कोरकार्ड" देखना चाहते हैं, तो यह मुकाबला "rajasthan royals vs mumbai indians match scorecard" के रूप में ट्रेंड कर रहा है।
MAY 01, 2025 21:20 IST

राजस्थान बनाम मुंबई लाइव स्कोर: मुंबई ने बनाए 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन

मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन की नाबाद साझेदारी की। हार्दिक 48 (23) और सूर्या 48 (23) रन बनाकर नाबाद लौटे। जीत के लिए राजस्थान को 218 रन का लक्ष्य मिला है।
MAY 01, 2025 21:07 IST

🔴 LIVE अपडेट | RR बनाम MI स्कोरकार्ड: मुंबई इंडियंस की पारी में दमदार प्रदर्शन

राजस्थान बनाम मुंबई के मैच का स्कोरकार्ड (RR बनाम एमआई) से जुड़ा ताज़ा अपडेट:

✅ ओवर समाप्त: 16

✅ कुल रन: 161/2

✅ MI का रन रेट (CRR): 10.06

✅ मुंबई इंडियंस (MI) ने 16 ओवर में 161 रन बना लिए हैं, केवल 2 विकेट के नुकसान पर।

✅ इस "राजस्थान बनाम मुंबई" मुकाबले में, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
MAY 01, 2025 21:02 IST

राजस्थान बनाम मुंबई लाइव स्कोर: RR बनाम एमआई के बीच ज़बरदस्त मुकाबला, मुंबई ने 16 ओवर में बनाए 161 रन

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (RR बनाम MI) मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर समाप्त हो चुका है।

MI का स्कोर: 161/2, यानी मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं।

मुंबई इंडियंस का रन रेट (CRR) रहा 10.06, जो कि एक तगड़ा स्कोरिंग रेट माना जा रहा है।

यह मैच rajasthan royals vs mumbai indians match scorecard के लिहाज़ से काफी रोमांचक बन चुका है।

फैंस लगातार सर्च कर रहे हैं: "indians vs royals live score", ताकि पल-पल की जानकारी मिलती रहे।

अगर आप जानना चाहते हैं where to watch rajasthan royals vs mumbai indians, तो यह मुकाबला टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध है।
MAY 01, 2025 20:58 IST

RR बनाम MI: मुंबई ने 16 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 161 रन

मुंबई इंडियन्स ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने रोहित और रिकल्टन के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और टीम को यहां तक पहुंचाया। सूर्या 25 (11) और हार्दिक 16 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 20:40 IST

RR बनाम MI: पराग ने खत्म की रोहित की पारी

रियान पराग ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को बाउंड्री पर कैच कराकर चलता कर दिया। रोहित 53 (36) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके जड़े।
MAY 01, 2025 20:35 IST

RR बनाम MI: रिकल्टन बने तीक्ष्णा का शिकार

रियान रिकल्टन को महीष तीक्ष्णा ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर दिया। 116 के स्कोर पर वह 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी 38 गेंद की पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
MAY 01, 2025 20:37 IST

RR बनाम MI LIVE: राजस्थान बनाम मुंबई के मैच का स्कोरकार्ड

  • MI ने 11 ओवर में बनाए 108 रन बिना कोई विकेट खोए।
  • indians vs royals live score- में दिख रहा है कि MI के बल्लेबाज पूरे फॉर्म में हैं।
  • rajasthan royals vs mumbai indians match scorecard- के अनुसार अभी तक RR को कोई सफलता नहीं मिली है।
  • rajasthan royals vs mumbai indians के बीच चल रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है।
  • RR बनाम MI मुकाबले में मुंबई ने पहले 11 ओवर में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • Rajasthan royals vs Mumbai indians", तो यह मैच स्टार स्पोर्ट्स और JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं।
  • राजस्थान बनाम मुंबई के मैच का स्कोरकार्ड" हर ओवर के बाद बदल रहा है, फिलहाल MI का स्कोर 108/0 है।
MAY 01, 2025 20:33 IST

RR बनाम MI: रोहित ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अर्धशतक 31 गेंद में 9 चौके की मदद से पूरा किया।
MAY 01, 2025 20:27 IST

RR बनाम MI: 100 रन के पार पहुंची मुंबई

मुंबई इंडियन्स ने पहले विकेट के लिए 61 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। रोहित शर्मा 43 और रिकल्टन 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 20:26 IST

RR बनाम MI: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 99 रन

मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 99 रन बना लिए हैं। रोहित 42(27) और रिकल्टन 55(33) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 20:19 IST

RR बनाम MI: रिकल्टन ने जड़ा अर्धशतक

रियान रिकल्टन ने 29 गेंद में छक्का जड़कर अपना सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े।
MAY 01, 2025 20:15 IST

RR बनाम MI: मुंबई इंडियन्स ने 8 ओवर में बनाए 74 रन

मुंबई इंडियन्स ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। रिकल्टन 45 (27) और रोहित 28(21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 01, 2025 20:04 IST

RR बनाम MI: मुंबई इंडियन्स ने पॉवरप्ले में बनाए 58/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। रोहित 31(18) और रियान रिकल्टन 26 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।