RR vs KKR : राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2024, 03:05 PM IST

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता की टीम उतरी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के दूसरे मुकोबल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से हुआ। यह आईपीएल के 17वें सीजन के लीग का आखिरी मुकाबला भी है। इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। प्लेऑफ के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम क्वालीफाई कर चुकी है। इस मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ की तैयारी को परखने उतरेंगी।

RR vs KKR, IPL 2024, Today IPL match RR vs KKR, RR vs KKR toss today, RR vs KKR toss koun jeeta, who won the toss today, match toss updates, who won toss today, who win the toss today, who won the toss today live, who won toss today match, who won the toss today 2024, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Live Match, sanju Samson, Shreyas Iyer,

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

आईपीएल के मौजूदा सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान से आगे कोलकाता की टीम है। कोलकाता (Kolkata Knight Riders) की टीम को 13 मैचों में से 9 मैचों में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली है और एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, राजस्थान (Rajasthan Royals) की टीम को 13 मैचों में से 8 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। केकेआर की टीम 19 अंक और 1.428 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि राजस्थान की टीम 16 अंक और 0.273 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

End of Feed