क्रिकेट

RR vs CSK Flashback: मोईन की विस्फोटक पारी पर भारी पड़े थे यशस्वी, दिखा था बल्ले से अश्विन का दम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 27, 2023, 10:55 AM IST

RR vs CSK Flashback: आईपीएल के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। पिछले सीजन जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी, लेकिन इस बार चेन्नई की टीम जबरदस्त फॉर्म में हैं।

Image

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स

Photo : Twitter

RR vs CSK Flashback: आईपीएल के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरी बार सवाईमान सिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में उतरेगी तो उसके सामने होंगे प्वाइंट्स टॉपर चेन्नई सुपर किंग्स जो 7 में से 5 मुकाबला जीत चुकी है। एमएस धोनी की कप्तानी में सीएस इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा कर रही है। बल्लेबाजी में जहां डेवॉन कॉनवे लगातार रन बना रहे हैं तो गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा कमाल कर रहे हैं। वहीं लीग की शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स को लगातार दो मुकाबलों में हार मिली है और वह 7 में से 4 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है।

चेन्नई के खिलाफ संजू सैमसन की टीम एकबार फिर से लय हासिल करने उतरेगी। हालांकि, पिछले बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो राजस्थान ने आसानी से वह मुकाबला जीत लिया था।

मोईन की पारी पर भारी जायसवाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में मोईन अली की शानदार 93 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल और ओबेड मेकॉय ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किय था। जवाब में राजस्थान ने यह लक्ष्य 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। राजस्थान की तरफ से ओपनप यशस्वी जायसवाल ने 59 रन की पारी खेली था। बाद में रविचंद्रन अश्विन ने 23 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाककर मुकाबला राजस्थान के नाम किया था।

इस सीजन जब दोनों टीम आमने-सामने है तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और राजस्थान को तीसरी हार से बचने के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों क्षेत्रों में अच्छा करना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article