Rajasthan Royals (RR) IPL 2023 Full Schedule, RR Match List IPL: एमएस धोनी की तरह मैदान पर शांत रहकर कप्तानी करने वाले संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स ने मैदान पर उतरने के लिए कमर कस ली है। 2008 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला 02 अप्रैल 2023 को दोपहर 3.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। यह सीजन का दूसरा डबल हेडर मैच होगा।
आईपीएल के 15वें सीजन के खिताबी मुकाबले में हार बाहर होने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार भी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। राजस्थान 18 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी। जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बैदालत टीम ने कुल 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल-15 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में जो बटलर ने पांच चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे, जबकि कप्तान संजू सैमसन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए थे। जोस बटलर टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 17 मैचों में कुल 863 रन बनाए थे। इसमें चार शतक और चार अर्धशतक जड़े थे।
Rajasthan Royals (RR) ipl 2023 Full schedule:
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | टाइम |
| 1 | सनराइजर्स हैदराबाद | 02 अप्रैल 2023 | हैदराबाद | 3.30 PM |
| 2 | पंजाब किंग्स | 05 अप्रैल 2023 | गुवाहाटी | 7.30 PM |
| 3 | दिल्ली कैपिटल्स | 08 अप्रैल 2023 | गुवाहाटी | 3.30 PM |
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 अप्रैल 2023 | चेन्नई | 7.30 PM |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 16 अप्रैल 2023 | अहमदाबाद | 7.30 PM |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 19 अप्रैल 2023 | जयपुर | 7.30 PM |
| 7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 23 अप्रैल 2023 | बेंगलुरू | 3.30 PM |
| 8 | चेन्नई सुपर किंग्स | 27 अप्रैल 2023 | जयपुर | 7.30 PM |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 30 अप्रैल 2023 | मुंबई | 7.30 PM |
| 10 | गुजरात टाइटंस | 05 मई 2023 | जयपुर | 7.30 PM |
| 11 | सनराइजर्स हैदराबाद | 07 मई 2023 | जयपुर | 7.30 PM |
| 12 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 11 मई 2023 | कोलकाता | 7.30 PM |
| 13 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 14 मई 2023 | जयपुर | 3.30 PM |
| 14 | पंजाब किंग्स | 19 मई 2023 | धर्मशाला | 7.30 PM |
