क्रिकेट

IND vs AUS: भारत के खिलाफ जो शेन वॉर्न नहीं कर पाए वो नाथन लॉयन ने कर दिखाया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 02:13 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का सैकड़ा पूरा कर लिया। भारत के खिलाफ ये कारनामा शेन वॉर्न जैसा दिग्गज भी नहीं कर सका था।

Image

नॉथन लॉयन

Photo : AP

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में पांच विकेट भारत के खिलाफ विकेटों का शतक पूरा कर लिया। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट चटकाने वाले वो पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 708 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न भी भारत के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सके वो कारनामा लॉयन ने कर दिखाया है।

भारत के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ लॉयन ने अबतक खेले 24* टेस्ट की 43वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट पूरे किए। भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए लॉयन ने विकेटों का शतक 34.34 के औसत और 66.5 के स्ट्राइक रेट से पूरा किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ आठवीं बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं। उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक 8/50 और मैच में 12/286 रहा है। अपने कुल टेस्ट विकेटों में से 21.5 प्रतिशत विकेट लॉयन ने भारत के खिलाफ लिए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके नाम 101 विकेट दर्ज है।

वॉर्न का फीका रहा भारत के खिलाफ प्रदर्शनवहीं महान शेन वॉर्न की फिरकी का जादू भारत के खिलाफ ज्यादा नहीं चला। भारत के खिलाफ खेले 12 टेस्ट की 22 पारियों में 42.88 के औसत और 83.7 के स्ट्राइक रेट से 42 विकेट अपने नाम कर सके। वॉर्न का भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 6/125 और एक मैच में 6/113 रन रहा।

बॉर्डर गावस्कर ट्र्रॉफी में विकेटों का शतक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में 100 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाले लॉयन अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन के बाद तीसरे गेंदबाज हैं। कुंबले के नाम इस सीरीज में 111 और अश्विन के नाम 100 विकेट दर्ज है। नई दिल्ली में खेले जा रहे मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में ही अश्विन भी 100 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरा करने में सफल हुए थे। मैच की दूसरी पारी में लॉयन इस मुकाम पर पहुंचने में सफल हुए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article