क्रिकेट

RR IPL 2023 Full Squad: हो गए सभी बदलाव, अब ये है आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 27, 2023, 07:14 PM IST

Rajasthan Royals IPL 2023 Full Squad, RR 2023 Players List, Rajasthan Royals Team Players List: आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में अंतिम समय पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब टूर्नामेंट से ठीक पहले कैसी दिखती है उनकी पूरी टीम, कौन से 25 खिलाड़ी इस सीजन में उतरेंगे, यहां जानिए।

Image

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2023 टीम (RR)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
  • अंतिम समय पर टीम में हुआ एक अहम बदलाव
  • 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम अब सामने है

Rajasthan Royals IPL 2023 Full Squad Update: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन (2008) का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से वे लगातार अपने दूसरे खिताब के लिए तरसते रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 9 खिलाड़ियों को खरीदा था। अंतिम समय में कुछ बदलाव भी हुए हैं। आइए जानते हैं कि उनकी पूरी टीम के बारें में और प्लेयर्स लिस्ट।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 की नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा था

1. जेसन होल्डर- वेस्टइंडीज- बल्लेबाज- 5.75 करोड़ रुपये

2. डोनोवन फरेरा- दक्षिण अफ्रीका- विकेटकीपर बल्लेबाज- 50 लाख रुपये

3. कुणाल ठाकुर- भारत बाएं हाथ के बल्लेबाज- 20 लाख रुपये

4. जो रूट - इंग्लैंड - बल्लेबाज 1 करोड़ रुपये

5. अब्दुल पी. ए. - भारत - ऑलराउंडर - 20 लाख रुपये

6. मुरुगन अश्विन - भारत - गेंदबाज - 20 लाख रुपये

7. के. एम. आसिफ - भारत - गेंदबाज - 20 लाख रुपये

8. एडम जाम्पा - ऑस्ट्रेलिया - तेज गेंदबाज - 1.5 करोड़ रुपये

9. आकाश वशिष्ठ - भारत - ऑल राउंडर - 20 लाख रुपये

इसके बाद टीम में अहम बदलाव तब आया जब टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा को सर्जरी करानी पड़ी और वो आईपीएल 2023 से बाहर हो गए। अब उनकी जगह टीम में गेंदबाज संदीप शर्मा को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं, अब कैसी दिखती है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम।

क्रमखिलाड़ीभूमिका
1.संजू सैमसन (कप्तान)बल्लेबाज
2.जोस बटलरविकेटकीपर
3.जेसन होल्डरऑलराउंडर
4.डोनोवन फरेराऑलराउंडर
5.यशस्वी जायसवालबल्लेबाज
6.शिमरोन हेटमेयरबल्लेबाज
7.देवदत्त पडिक्कलबल्लेबाज
8.केसी करियप्पागेंदबाज
9.ध्रुव जुरेलबल्लेबाज
10.रियान परागऑलराउंडर
11.ट्रेंट बोल्टगेंदबाज
12.संदीप शर्मागेंदबाज
13.ओबेड मैककॉयगेंदबाज
14.नवदीप सैनीगेंदबाज
15.कुलदीप सेनगेंदबाज
16.कुलदीप यादवगेंदबाज
17.कुणाल ठाकुरगेंदबाज
18.जो रूटबल्लेबाज
19.अब्दुल पी.ए.ऑलराउंडर
20.मुरुगन अश्विनगेंदबाज
21.रविचंद्रन आश्विनगेंदबाज
22.के. एम. आसिफगेंदबाज
23.आकाश वशिष्ठऑलराउंडर
24.एडम जाम्पागेंदबाज
25.युजवेंद्र चहलगेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स के लिए जो 5 खिलाड़ी इस सीजन में सबसे खास और अहम होने वाले हैं, वो हैं टीम के कप्तान संजू सैमसन, इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article