क्रिकेट

RCB IPL 2023 Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2023 का कार्यक्रम यहां देखें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 17, 2023, 09:30 PM IST

RCB 2023 IPL Schedule, Royal Challengers Bangalore IPL 2023 Full Schedule, Match List, Match Timings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार को पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस शेड्यूल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर किन-किन टीमों से कब-कब टकराएगी, यहां देखिए आरसीबी का पूरा कार्यक्रम।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2023 कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के पूरे कार्यक्रम का ऐलान हुआ
  • 31 मार्च को टूर्नामेंट का आगाज
  • 2 अप्रैल को बैंगलोर खेलेगी अपना पहला मैच

Royal Challengers Bangalore (RCB) IPL 2023 Full Schedule, RCB Match List IPL 2023: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की उलटी गिनती शुक्रवार को तब शुरू हो गई जब बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च 2023 को होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात जायंट्स से होगी। पहले दिन एक ही मुकाबला होगा और उसके बाद कई दिन 'डबल हेडर' यानी एक दिन में दो मुकाबले भी होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो विराट कोहली जैसे सितारों से सजी इस टीम ने आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। वे एक बार फिर अपनी मेहनत के दम पर किस्मत आजमाने मैदान पर उतरेंगे जहां 9 टीमें उनको चुनौती देने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई द्वारा घोषित आईपीएल 2023 के कार्यक्रम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच कब-कब हैं और किस टीम से किस मैदान पर वो कब-कब टकराने वाले हैं, सब कुछ जानिए यहां।

क्रमांककिसके खिलाफतारीखवेन्यूसमय
1.मुंबई इंडियंस2 अप्रैल 2023बेंगलुरू7.30 बजे
2.कोलकाता नाइट राइडर्स6 अप्रैल 2023कोलकाता7.30 बजे
3.लखनऊ सुपर जायंट्स10 अप्रैल 2023बेंगलुरू7.30 बजे
4.दिल्ली कैपिटल्स15 अप्रैल 2023बेंगलुरू3.30 बजे
5.चेन्नई सुपर किंग्स17 अप्रैल 2023बेंगलुरू7.30 बजे
6.पंजाब किंग्स20 अप्रैल 2023मोहाली3.30 बजे
7.राजस्थान रॉयल्स23 अप्रैल 2023बेंगलुरू3.30 बजे
8.कोलकाता नाइट राइडर्स26 अप्रैल 2023बेंगलुरू7.30 बजे
9.लखनऊ सुपर जायंट्स1 मई 2023लखनऊ7.30 बजे
10.दिल्ली कैपिटल्स6 मई 2023दिल्ली7.30 बजे
11.मुंबई इंडियंस9 मई 2023मुंबई7.30 बजे
12.राजस्थान रॉयल्स14 मई 2023जयपुर3.30 बजे
13.सनराइजर्स हैदराबाद18 मई 2023हैदराबाद7.30 बजे
14.गुजरात टाइटंस21 मई 2023बेंगलुरू7.30 बजे

आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी के दौरान कुछ धुरंधर खिलाड़ियों को खरीदा जबकि उससे पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी किया था। दिसंबर में आयोजित हुई उस नीलामी के बाद आईपीएल 2023 के लिए बैंगलोर की पूरी टीम कैसी है, यहां देखिए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL 2023 टीमः फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर , मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रीस टॉपले, मनोज वानखेडे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, आकाश दीप, सोनू यादव और आकाश वशिष्ठ।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article