Video: रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा क्लासेन का करिश्माई कैच, IPL 2026 का सबसे शानदार

Rovman Powell Catch Video: इस मैच में हेनरिक क्लासेन कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा। कैमरन ग्रीन की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने करिश्माई कैच लपका।

Rovman Powell Catch Video: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में हेनरिक क्लासेन कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा। कैमरन ग्रीन की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने करिश्माई कैच लपका। रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक हाथ से शानदार कैच लपका। कैच इतना जबरदस्त था देखने वालों को यकीन नहीं हुआ। पॉवेल के कैच पर कुछ देर तक अस्थिरता बनी रही और मामला थर्ड अंपायर तक गया, लेकिन आखिरकार अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया।

Rovman Powell Catch

रोवमैन पॉवेल ने लिया करिश्माई कैच (फोटो साभार- IPL)

पॉवेल ने हवा में उड़ते हुए लिया कैच

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने दाईं ओर दौड़ते हुए हवा में उछलकर अपने दाहिने हाथ से गेंद को लपका। उनका बायां हाथ पहले जमीन पर लगा और पॉवेल गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने गेंद को जमीन पर टच नहीं होने दिया। गेंद पर उनका पूरा नियंत्रण था और इसे एक सही कैच माना गया। हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर आउट हो गए, जो इस सीजन में उनका सबसे कम स्कोर रहा। ग्रीन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंका था और क्लासेन उनका शिकार बन गए। पॉवेल का यह कैच इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार होगा। देखें वीडियो-

End of Feed