क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में चला रोहित शर्मा का बल्ला,सचिन-सौरव और धोनी को पछाड़ा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 22, 2023, 07:00 AM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 51 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी को एक-एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

Image

रोहित शर्मा(साभार AP)

रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में चला। गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जीत के लिए मिले 109 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने रोहित की 50 गेंद में 51 और शुभमन गिल की 53 गेंद में नाबाद 40 रन की पारी की बदौलत 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने 47 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्को की मदद वनडे करियर का 48वां अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके 3 गेंद ही वो शिपली की गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने अपनी इस छोटी अर्धशतकीय पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी जैसे पूर्वदिग्गज खिलाड़ियों को एक-एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

बतौर कप्तान सबसे तेज 1 हजार रन

रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 1 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले कप्तानों की सूची में विराट कोहली, सौरव गांगुली के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने बतौर कप्तान 23वीं पारी में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन और धोनी ने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में अपनी 25वीं पारी में एक हजार रन के आंकड़े को छुआ था। रोहित को इसके लिए उनसे दो पारियां कम खेलनी पड़ी हैं। वहीं पहले स्थान पर काबिज विराट कोहली इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 17 पारियां खेलनी पड़ी थीं। वहीं गांगुली ने 22 पारियों में कप्तान के रूप में एक हजार रन वनडे में पूरे किए थे।

एकदिवसीय जीत में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए जीत के दौरान 6818 रन बनाए थे। रोहित 6822 रन के साथ अब उनसे आगे निकल गए हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा रनों का योगदान सचिन तेंदुलकर ने दिया है। उन्होंने टीम की जीत में 11,157 रन का योगदान दिया। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज विराट के नाम जीत में 9173 रन हो गए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article