विश्व कप 2023 के मैच जल्दी शुरू करना चाहते हैं रोहित शर्मा, जानिए क्या है कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 08:40 PM IST

Rohit Sharma on ICC World Cup 2023: इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आज इस मुद्दे पर साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन से सहमति जताते हुए अपनी बात सामने रखी। जानिए उन्होंने क्या कहा।

रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन के एकदिवसीय विश्व कप में ओस के प्रभाव को कम करने के लिए मैच जल्दी शुरू करने के विचार का मंगलवार को समर्थन किया क्योंकि भारतीय कप्तान नहीं चाहते कि किसी बड़ी प्रतियोगिता में किसी टीम को अनुचित फायदा मिले। शाम के समय जब मैदान पर ओस गिरती है तो गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

Rohit Sharma on world cup match timings

रोहित शर्मा (AP)

अश्विन ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले विश्व कप के मैच सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। आमतौर पर भारत में एकदिवसीय मैच दोपहर एक बजकर 30 मिनट प शुरू होते हैं। हालांकि मीडिया अधिकार हासिल करने के लिए बड़ी रकम का भुगतान करने वाले प्रसारकों से इस विषय पर अंतिम निर्णय लेने की अपेक्षा की जाती है।

End of Feed