IPL Mega Auction 2025: रोहित सहित 3 खिलाड़ी जो IPL 2025 से पहले छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर निराशाजनक रहा। आखिरी लीग मुकाबले में हार के साथ मुंबई ने 10वें नंबर पर सीजन का अंत किया। अब सवाल उठता है कि क्या टीम में 2025 से पहले कुछ बदलाव हो सकता है। जवाब हैं हां, रोहित शर्मा सहित कई सीनियर खिलाड़ी मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं।

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम हार्दिक पांड्या की अगुवाई में केवल 4 जीत दर्ज कर पाई और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे फिनिश किया। लखनऊ के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन एमआई के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण थे और वे आईपीएल 2025 में जोरदार वापसी की उम्मीद करेंगे। लेकिन अगले सीजन से पहले एक मेगा ऑक्शन होना है जिसमें सभी टीम अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को शामिल करने के प्रयास में होगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस का भी बदला हुआ रुप देखने को मिल सकता है और कुछ खिलाड़ी इस टीम को छोड़ सकते हैं। आइए बात करते हैं उन 3 खिलाड़ियों की जो मेगा ऑक्शन 2025 में मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं।

mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (साभार-IPL)

रोहित शर्मा (साभार-IPL)

रोहित शर्मा

इन तीन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम रोहित शर्मा का हो सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह कप्तानी हो सकती है। रोहित को आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था। वह अभी भी तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन आईपीएल में उन्हें हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलना पड़ा।

End of Feed