विश्व कप 2023 के 5 बेस्ट खिलाड़ीः निडर कप्तान से अद्भुत गेंदबाज तक, किसी का पहला विश्व कप तो किसी का अंतिम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 09:12 PM IST

Five Best Players Of Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया का सपना टूटा और ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया। आइए एक नजर डालते हैं कि कौन रहे इस विश्व कप के 5 बेस्ट खिलाड़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 5 बेस्ट खिलाड़ी
  • निडर कप्तान से लेकर अद्भुत गेंदबाज तक
  • किसी ने पहले ही विश्व कप में मचाया धमाल तो किसी ने आखिरी

Five Best Players Of World Cup 2023: विश्व कप ट्रॉफी रोहित शर्मा के लिए नहीं थी लेकिन भारत के ‘निडर कप्तान’ ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया जबकि मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया। भारत के विश्व कप अभियान में विराट कोहली ने एक टूर्नामेंट में 765 रन बनाकर इतिहास रचा और इस दौरान 50वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक एकदिवसीय शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Five Best Players Of World Cup 2023

विश्व कप 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (AP)

इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन तथा न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र का बल्ला भी खूब बोला। विश्व कप 2007 के लिए अब नए चक्र की शुरुआत होगी तो नजर डालते हैं हाल में संपन्न विश्व कप में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर।

End of Feed