क्रिकेट

Team India T20I squad: T20I को लेकर भारतीय टीम घोषित, वर्ल्ड कप के फ्लॉप रहे खिलाड़ी को मिली कप्तानी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 21, 2023, 12:00 AM IST

India vs Australia T20 Match: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर लौटने को तैयार हैं। 23 नवंबर से शुरू होने वाले 5 टी20 मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई युवा बल्लेबाजों को मौका दिया गया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

India vs Australia T20 Match: वनडे वर्ल्ड कप का खुमार अब खत्म हो चुका है। हार के गम को भुलाकर टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज को लेकर सोमवार को देर शाम 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। वनडे वर्ल्ड कप में खास प्रदर्शन नहीं करने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिली है, जबकि आईपीएल स्टार रुतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बनाया गया है। सूर्या की कप्तानी में पहली बार भारतीय टी20 टीम मैदान पर उतरेगी। बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ नए युवाओं पर भरोसा भी जताया है।

अय्यर को शुरुआती दो मैच में आराम

वनडे वर्ल्ड कप में नंबर-4 पर धमाल मचाने वाले श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में आराम दिया गया है। वे तीसरे मैच यानी 28 नवंबर को गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में बतौर उप-कप्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद वे एक दिसंबर को रायपुर और 3 दिसंबर को बेंगलुरू में होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेंगे। वहीं, उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 113.24 की स्ट्राइक रेट और 66.25 की औसत से कुल 530 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

सीनियर्स को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसमें भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज सहित कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में आईपीएल स्टार बल्लेबाजों पर बोर्ड ने भरोसा जताया है।

टी20 के 13वें कप्तान बने सूर्या

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी। मैदान पर उतरे ही 360 डिग्री एक्सपर्ट सूर्यकुमार यादव भारत के 13वें कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धमव, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रुतुरात गायकवाड़ की कप्तानी में भारत की टी20 टीम उतर चुकी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल

तारीखवेन्यू
23 नवंबर 2023विशाखापट्टनम
26 नवंबर 2023तिरुवनंतपुरम
28 नवंबर 2023गुवाहाटी
01 दिसंबर 2023रायपुर
03 दिसंबर 2023बेंगलुरू

ऑस्ट्रेलिया बनाम टी20 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article