चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा पर जताया भरोसा, इंग्लैंड दौरे पर भी जारी रह सकती है टेस्ट कप्तानी

Rohit Sharma Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद हिटमैन का करियर ट्रेक पर आ गया है और बीसीसीआई का उन पर भरोसा बढ़ गया है। रिपोर्ट में एक खुशखबरी सामने आई है।

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा का करियर एक बार फिर से गति पकड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले हालांकि, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की श्रृंखला और लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रोहित ने खुद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर कर लिया था। इसके बाद उनके टेस्ट करियर को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और बोर्ड चाहता है कि वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान टीम की कप्तानी करें।

rohit sharma  test ap

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

बोर्ड और रोहित दोनों की इच्छा, टेस्ट क्रिकेट जारी रखने की

रिपोर्ट के अनुसार, "रोहित ने दिखा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं। हर हितधारक को लगता है कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही उम्मीदवार हैं। रोहित ने भी लाल गेंद क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है।"न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार हार और बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि चैंपियंस ट्रॉफी रोहित शर्मा के लिए 'मेक ऑर ब्रेक' साबित हो सकती है। हालांकि, भारतीय कप्तान पर किसी तरह का दबाव नहीं दिखा और उन्होंने शानदार वापसी की।

End of Feed