IND vs AUS: हार के दर्द को नहीं छिपा पाए रोहित, रोते हुए मैदान से बाहर गए हिटमैन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के साथ 140 करोड़ फैंस का सपना टूट गया। हार के बाद हिटमैन भी अपना दर्द नहीं छुपा पाए और रोते हुए मैदान से बाहर गए।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक बार फिर टीम इंडिया के सामने ट्रेविस हेड सबसे बड़े विलेन के तौर पर सामने आए।

rohit sharma teary eye.

रोहित शर्मा (साभार-AP)

हेड ने 120 गेंद में 137 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ चौथे विकेट के लिए उस वक्त 192 रन की साझेदारी की, जब टीम इंडिया ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की। बुमराह और शमी ने 47 रन के स्कोर पर उनके टॉप थ्री बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था।

End of Feed