T20 World Cup 2024: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रोहित शर्मा का सामने आया बड़ा बयान, बोले- हर पल को जीना चाहता हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 2, 2024, 02:00 PM IST

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Statement: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टी20 वर्ल्ड कप में टम इंडिया को खिताब टीम इंडिया को 17 साल बाद मिली है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के हर पल को जीना चाहता हूं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैम्पियन बनी।
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया।
  • वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रोहित शर्मा का बयान आया।

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Statement: रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के विजयी कप्तान के टूर्नामेंट के बाद के फोटो शूट के लिए जब यहां समुद्र तट की ओर बढ़े तो उन्होंने ट्रॉफी को एक नवजात शिशु की तरह पकड़ रखा था, एक शांत मुस्कान उनके चेहरे से हटने का नाम नहीं ले रही थी और वह विश्व चैंपियन होने के अहसास से सराबोर थे। आखिर भारतीय टीम ने एक दशक से अधिक समय तक विफल रहने के बाद अंतत: विश्व कप जीता।

Rohit Sharma, Rohit Sharma Statement, Rohit Sharma Reaction, Rohit Sharma live every moment of victory, T20 World Cup, IND vs SA, India vs South Africa,

ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा। (फोटो- BCCI Twitter)

रोहित ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से बात करते हुए 24 घंटे बाद अपने विचारों को समझने की कोशिश करते हुए हंसते हुए कहा, ‘‘यह अवास्तविक लगता है। यह एक सपने जैसा लगता है। ऐसा लगता है कि यह हुआ ही नहीं है। हालांकि यह हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हुआ ही नहीं है।’ तटीय शहर ब्रिजटाउन तूफान से जूझ रहा है। यही बात भारतीय कप्तान के बारे में भी कही जा सकती है लेकिन उन्हें भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जो हर समय उन्हें समुद्र की विशाल लहर की तरह घेर लेती हैं। रोहित ने कहा, ‘‘पिछली रात हमने अच्छा समय बिताया, हमने तड़के तक टीम के साथियों के साथ खूब मस्ती की।’’

End of Feed