IPL 2024: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 04:54 PM IST

IPL 2024: आईपीएल का 5वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई और पहले ही सीजन में आईपीएल जीतने वाली गुजरात के बीच होगा। यह मुकाबला भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात और मुंबई का पहला मुकाबला
  • हार्दिक और गिल होंगे आमने-सामने
  • हिटमैन वर्ल्ड कप के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में उतरेंगे।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए उनकी टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ी शुरू से ही छाप छोड़ने में कामयाब होंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी का लक्ष्य नये कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुआई में रिकॉर्ड छठा खिताब हासिल करना है। पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी, अंडर-19 विश्व कप के अनकैप्ड स्टार क्वेना मफाका, इंग्लैंड के ल्यूक वुड, श्रीलंका के नुवान तुषारा, वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को शामिल किया है।

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (साभार-MI)

भारतीयों में श्रेयस गोपाल को भी शामिल किया गया है।

End of Feed