T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में कौन होगा विकेटकीपर, रोहित का खुलासा- 'धोनी अमेरिका आ रहे हैं'

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Says MS Dhoni Is Coming To USA: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के ठीक बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए रवाना होगी। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम कैसी होगी इस पर चर्चा लगातार जारी है। इसी बीच एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में विकेटकीपर कौन होगा इस पर चर्चा की जिस दौरान धोनी को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा का एडम गिलक्रिस्ट को दिया खास इंटरव्यू
  • टी20 विश्व कप 2024 में कौन होगा विकेटकीपर इस पर दिया जवाब
  • धोनी के अमेरिका आने को लेकर भी किया खुलासा

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 अब बस कुछ ही समय दूर है। आईपीएल 2024 खत्म होने के साथ ही सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए रवाना हो जाएंगे जहां 1 जून से टी20 का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसी बीच चर्चा तेज होती जा रही है कि टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम कैसी होगी, कौन-कौन से खिलाड़ी इस टीम में जगह हासिल कर पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू में इसको लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Revelation On MS Dhoni

रोहित शर्मा का धोनी को लेकर खुलासा (AP)

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों के नाम तकरीबन तय नजर आ रहे हैं लेकिन बहुत सी जगह ऐसी भी हैं जहां टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है या फिर नए खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है। इसमें कुछ युवा नाम आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भी एंट्री हासिल कर सकते हैं। लेकिन कुछ विभाग ऐसे हैं जहां जगह के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई है और ऐसा ही एक विभाग है विकेटकीपिंग। रोहित शर्मा ने गिलक्रिस्ट के साथ इंटरव्यू में विकेटकीपिंग के विकल्पों की चर्चा करते हुए कई बड़ी बातें कहीं।

End of Feed