World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने पढ़े गेंदबाजों की तारीफ में कसीदे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 29, 2023, 11:16 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में 100 रन के अंतर से जीत के बाद गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। जानिए लगातार छठी जीत के बाद क्या बोले हिटमैन?

लखनऊ: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम का विजय अभियान इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जारी रहा। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा की 87 और सूर्यकुमार यादव की 49 रन की पारियों की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

Rohit Sharma Jos Buttler

रोहित शर्मा और जोस बटलर

इंग्लैंड की टीम जवाब में 34.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई और इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार छठी जीत दर्ज करके एक बार फिर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। गेंदबाजों के दबदबे वाले मैच में रोहित शर्मा को उनकी 87 रन की कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

End of Feed