Rohit Sharma misses century: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फॉर्म का शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 रनों की पारी खेली। हालांकि वे शतक से चूक गए और आदिल राशिद ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।
मैच में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की और डेविड विली की गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि बाद में भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरते गए। पॉवरप्ले में ही शुभमन गिल कोहली और अय्यर आउट हो गए। ऐसे में रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला। 31वें ओवर में केएल राहुल भी चलते बने लेकिन इसके बावजूद रोहित टिके रहे। वे शतक की ओर बढ़ ही रहे थे लेकिन शॉट मारने के चक्कर में 87 रनों पर विकेट गंवा बैठे। लियाम लिविंग्सटोन ने बाउंड्री के पास एक शानदार कैच पकड़ा।
