नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग ने अपनी सफलता के 15 साल पूरे कर लिए हैं। आईपीएल ने डेढ़ दशक में सफलता का नया इतिहास रचा है। आईपीएल को आज दुनिया की सबसे सफल और सबसे बड़ी टी20 लीग के रूप में जाना जाता है जिसमें खेलने का सपना दुनिया का हर एक क्रिकेटर देखता है।
कौन है आईपीएल का सबसे सफल कप्तान?
डेढ़ दशक में आईपीएल में खिलाड़ियों और टीमों ने सफलता की नई इबारत लिखी है। आईपीएल के सोलहवें सीजन के दौरान आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच खेला जाएगा। ऐसे में इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि कौन सा खिलाड़ी आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी और मुंबई इंडियन्स को पांच बार खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा के बीच जंग चल रही है।रोहित शर्मा हैं बेहतर कप्तान
ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) को दो बार खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर ने अपनी राय रखी है। गंभीर ने रोहित शर्मा को आईपीएल धोनी से बेहतर कप्तान करार देते हुए कहा, देखिए मैंने बहुत कप्तानी की है इन दोनों ही कप्तानों(रोहित शर्मा और धोनी) के सामने ऐसे में मेरा मानना है कि रोहित शर्मा बेहतर कप्तान हैं। मेरे ऐसा मानने के कारण बहुत हैं। जिसके पीछे क्रिकेट के तर्क तो हैं लेकिन कई लॉजिक क्रिकेट से बाहर के भी हैं।'
