क्रिकेट

Rohit Sharma: इतिहास रचने से चूक गए रोहित शर्मा, बस 3 रन और बनाते तो कर देते ये कारनामा

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई के मैदान पर इतिहास रचने से चूक गए। मैच से पहले रोहित इस जादूई आंकड़े से 79 रन दूर थे और उम्मीद थी कि फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला जरूर चलेगा। हिटमैन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया, लेकिन वह इस रिकॉर्ड से 3 रन से पीछे रह गए।

Image

रोहित शर्मा (साभार-X)

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका था, लेकिन वह केवल 3 रन से इस मौके को गंवा बैठे। रोहित 83 गेंद में 76 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। रचिन रवींद्र की गेंद पर वह स्टंप हो गए। मैच शुरू होने से पहले हिटमैन इस रिकॉर्ड से 79 रन की दूरी पर खड़े थे, लेकिन जब वह इस आंकड़े से केवल 3 रन दूर थे तो रचिन रवींद्र की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इससे पहले रोहित ने 18 साल बाद आईसीसी के फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

दुबई में 500 रन बनाने से चूक गए रोहित

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम अब तक 421 रन थे। 500 रन बनाने के लिए उन्हें 79 रन की दरकार थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। अब रोहित के नाम इस मैदान पर 497 वनडे रन हो गए हैं, जो सबसे ज्यादा है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी2025 के फाइनल में, रोहित शर्मा पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। यह उनका 9वां आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है और वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर कप्तान रोहित के लिए यह चौथा आईसीसी फाइनल है। इससे पहले वह वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article