IND vs ENG: 18 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने 'हिटमैन', इस खास क्लब में हुए शामिल

Rohit Sharma 18 thousand runs: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। कप्तान के रूप में 100वां मैच खेल रहे रोहित ने रनों के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Rohit Sharma 18 thousand runs: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने 47 रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की हालांकि सामने से लगातार विकेट गिरते गए जिसमें सबसे पहले गिल आउट हुए फिर कोहली और अय्यर भी चलते बने। इसके बावजूद रोहित शर्मा टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है।

End of Feed