Rohit Sharma Fifty: रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में चला बल्ला, खत्म हुआ 18 साल का इंतजार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में वो कारनामा कर दिखाया जो वो इससे पहले अपने करियर में पहले कभी नहीं कर पाए थे।

दुबई: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल निकला। रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वीं बार आईसीसी इवेंट में शिरकत कर रहे रोहित शर्मा पहली बार फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल हुए। रोहित 74(83) रन बनाकर रचिन रवींद्र की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। रोहित ने आगे निकलकर छक्का जड़ने की कोशिश की जो नाकाम रही और टॉम लैथम ने विकेट के पीछे गिल्लियां बिखरेने में कोई गलती नहीं की। रोहित के आउट होते ही टीम इंडिया का स्कोर 26.1 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन हो गया।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

खत्म हुआ 18 साल का इंतजार

रोहित ने साल 2007 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार शिरकत की थी। उसके बाद से अबतक रोहित आईसीसी इवेंट के फाइनल में सात बार खेले लेकिन उनका बल्ला एक बार भी नहीं चला सका। उन्हें फाइनल में पहले पचासे के लिए 18 साल लंबा इंतजार करना पड़ा।

End of Feed