क्रिकेट

IND vs NZ Final: अर्धशतक से चूक कर भी इतिहास रच गए रचिन रवींद्र

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिया। वह इस मुकाबले में 37 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज बने।

Image

रचिन रवींद्र (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला
  • रचिव रवींद्र ने रचा इतिहास
  • ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के इनफॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे, लेकिन कुलदीप की गेंदबाजी के सामने वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। रचिन दो जीवनदान मिलने के बावजूद केवल 37 रन की पारी खेल पाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए। रचिन कुलदीप की एक गूगली को पढ़ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए।

रचिन रवींद्र ने रच दिया इतिहास

अर्धशतक से चूकने के बावजूद रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 4 मैच में 263 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में 250 से अधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विलियमसन ने इससे पहले साल 2017 में न्यूजीलैंड के लिए 244 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी का नाम वर्ष रन
रचिन रवींद्र 2025 263
केन विलियमसन 2017 244
रोजर ट्वोज़ 2000 201
केन विलियमसन 2025 200
टॉम लैथम 2025 191
मार्टिन गुप्टिल 2009 191
स्टीफन फ्लेमिंग 2006 184

आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा शतक

इतना ही नहीं रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी इवेंट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 3 शतक लगाए थे, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक लगाए थे। अब आईसीसी इवेंट में उनके पास पांच शतक हैं, जो न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने ICC इवेंट्स में नाथन एस्टल के 4 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। विलियमसन ने भी अपना चौथा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में लगाया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article