Rohit Sharma Birthday: रोहित का वह रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 30, 2023, 06:01 AM IST

Rohit Sharma Birthday: भारतीय टीम के कप्तान को यूं ही हिटमैन नहीं कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम 3-3 दोहरा शतक है। इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ यह पारी खेली थी।

वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा इकलौते ऐसे नाम हैं जिनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं साल 2014 में उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जिससे के आस-पास भी कोई नहीं आ पाया है और न आ पाएगा। इस दिन रोहित ने न केवल अपने हमवतन वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में अपनी पारी से सबकों हैरान कर दिया था।

ROHIT SHARMA 264 RUN INNINGS AGAINST SRI LANKA

रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया

रोहित ने खेली थी 264 रन की पारी

End of Feed