क्रिकेट

IND vs AFG ODI Series: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित शर्मा, पास किया फिटनेस टेस्ट

भारतीय वनडे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह जल्दी ही अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी थी। रिहैब के बाद रोहित ने बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया।

Image

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक साथ दो खुशखबरी आई। हार्दिक पांड्या के फिट होने की खबर के बाद फैंस के लिए रोहित शर्मा के फिट होने की खबर आई। रोहित ने सीईओ में फिटनेस टेस्ट दिया और उसे पास कर लिया है। वह जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इसके चलते कई मैचों से रोहित को बाहर रहना पड़ा था। वनडे टीम में रोहित का चयन इसी शर्त पर हुआ था कि ये बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। अब रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के फिटनेस कमेटी के सामने फिटनेस टेस्ट में सफलता हासिल कर ली है और वह जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे।

मुल्लांपुर में इकट्ठा होगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया बुधवार को दूधिया रोशनी में प्रैक्टिस करेगी। इसके गुरुवार को वनडे टीम धर्मशाला के लिए निकला जाएगी। सभी खिलाड़ी सोमवार से मंगलवार को मुल्लांपुर में इकट्ठे होंगे और यहीं पर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।

13 जून से होगी वनडे सीरीज का आगाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होगा। पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ में आयोजित होगा। तीसरा और आखिरी वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम:-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article