सितंबर के बाद बीसीसीआई को मिलेगा नया बॉस, AGM में होगा बिन्नी पर फैसला

बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब उनके कार्यकाल पर फैसला सितंबर में होने वाले एजीएम के बाद किया जाएगा। इसके बाद पता चल पाएगा कि वह आगे भी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या फिर बीसीसीआई को नया बॉस मिलेगा।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी पिछले महीने 70 बरस के हो गए, लेकिन मंगलवार को संसद में राष्ट्रीय खेल विधेयक के पारित होने के बाद 1983 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाला यह दिग्गज कम से कम सितंबर में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काम करता रहेगा। अगर बीसीसीआई की राज्य इकाइयों के सदस्य सहमत होते हैं तो बिन्नी 75 वर्ष की आयु तक पद पर बने रह सकते हैं, जो अब राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के पदाधिकारियों के लिए कट ऑफ आयु है। यह उन महासंघों के लिए है जिनकी वैश्विक संस्थाओं में आयु संबंधी कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) है।

BCCI, BCCI President

बीसीसीआई अध्यक्ष (साभार-X BCCI)

बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘रोजर सितंबर में होने वाली बोर्ड बैठक तक पद पर बने रहेंगे। उन्हें नया कार्यकाल मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई के सदस्य और उससे जुड़े अन्य प्रभावशाली लोग क्या फैसला लेते हैं।’’ बीसीसीआई राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा लेकिन सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम देश की सबसे अमीर खेल संस्था पर लागू नहीं होगा क्योंकि उसे सरकार से कोई अनुदान नहीं मिलता।

End of Feed