IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के पास तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने का मौका था, लेकिन कप्तान रियान पराग की एक गलती टीम पर भारी पड़ गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि गुजरात टाइटंस ने सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात के सामने 215 रन का मुश्किल टारगेट था, लेकिन कप्तान गिल के 104 और साई सुदर्शन के 58 रन की पारी के दम पर उसने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 47 गेंद में 8 चौके 7 छक्के की मदद से खेली गई 96 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया।
मैच के बाद रियान पराग ने मानी गलती
गुजरात के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद राजस्थान के कप्तान ने मैच के बाद माना कि इस स्कोर को डिफेंड किया जा सकता था। मुझे लगा कि भारी रोलर के बाद दूसरी पारी में स्थिति बेहतर हुई। पहली पारी में गेंदबाजों को अच्छी ग्रिप मिली और धीमी गेंदों ने अच्छा काम किया। मुझे लगता है कि 240 के आसपास का स्कोर चुनौतीपूर्ण होता, लेकिन हमें सलामी बल्लेबाजों की जरूरत थी। ऐसा नहीं हुआ, जिससे हमारे लिए मुश्किल खड़ी हो गई।
युवा खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
कई खिलाड़ी युवा और अनुभवहीन थे, इसलिए हमें क्वालीफाई करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कई युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और वे यहां से और बेहतर ही होंगे। राजस्थान ने आखिरी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। आखिरी लीग मुकाबले में उसने मुंबई इंडियंस को हराया था।
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले पराग
वैभव की तारीफ करते हुए पराग ने कहा 'मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता, एक तरीका होता है जिसमें आप बड़े-बड़े शॉट खेलकर ढेर सारे रन बनाते हैं। लेकिन वह बड़े-बड़े शॉट नहीं खेलते, आपने आज उनकी पारी देखी। वह सोच-समझकर शॉट खेलते हैं। मैं यह तो नहीं कह सकता कि कैसे, लेकिन उम्मीद है कि वह अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेगा, राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा खेलेगा और हमें दूसरा खिताब दिलाएगा।
