क्रिकेट

Video: खुद कुछ नहीं किया, 96 रन बनाने वाले वैभव को डांटते नजर आए रियान पराग

Riyan Parag Scold Vaibhav Sooryavanshi Video: क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम IPL फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Image

वैभव सूर्यवंशी को डांटते दिखे रियान पराग (X)

Riyan Parag Scold Vaibhav Sooryavanshi Video: आईपीएल के 19वें सीजन के क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम IPL फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। राजस्थान से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के दोनों ओपनरों ने जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 167 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में 53 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने भी 58 रनों की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी को डांटते दिखे रियान पराग

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने इसके बाद निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। इसके साथ ही राजस्थान ने गुजरात को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 96 रनों की पारी खेली। वह लगातार दूसरे मैच में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा 45 रनों पर नाबाद थे।

इस मैच में 96 रन पर आउट होकर वैभव सूर्यवंशी जब पवेलियन लौटे तो उन्हें टीम के कप्तान रियान पराग डांटते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रियान पराग शायद उन्हें बोल रहे हैं कि ऐसे आउट नहीं होना चाहिए। वहीं वैभव सूर्यवंशी उनकी इस बात को सुनकर सिर झुकाकर मायूस होते दिखे। बता दें कि इस मुकाबले में रियान पराग ने खुद मात्र 11 रन बनाए। उन्होंने 6 गेंदें खेलते हुए 1 चौके और 1 छक्के जड़े। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रनों की पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article