क्रिकेट

SRH vs RR: रियान पराग के पास इतिहास रचने का मौका, बस 59 रनों की दरकार

Riyan Parag big record: इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग का जलवा रहा है और अब तक खेले 15 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 567 रन बनाए हैं।

Image

रियान पराग (फोटो- IPL/BCCI)

Riyan Parag big record: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और क्वालिफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए सितारे रियान पराग के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वे क्वालिफायर 2 में 59 रन बना लेते हैं तो आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग का जलवा रहा है और अब तक खेले 15 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 567 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 के 14 मैचों में, जायसवाल ने कुल 625 रन बनाए थे। पराग को शुक्रवार को जयसवाल की संख्या को पार करने और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए 59 और रनों की जरूरत है। जयसवाल से पहले किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए आईपीएल 2008 के 11 मैचों में 616 रन बनाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स, 2023) - 625 रन।

शॉन मार्श (पंजाब किंग्स, 2008) - 616 रन।

रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2024) - 567 रन।

इशान किशन (मुंबई इंडियंस, 2020) - 516 रन।

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस, 2018) - 512 रन।

पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका

जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा, 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास आईपीएल सीज़न में नंबर 4 या उससे नीचे के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। उन्हें आईपीएल 2018 में पंत के 579 रनों से आगे निकलने के लिए 13 रनों की जरूरत है।अगर, शुक्रवार को पराग कम से कम 33 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह जोस बटलर और जयसवाल के बाद मेन इन पिंक के लिए आईपीएल सीजन में 600 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article