जडेजा की पत्नी रिवाबा ने बताया उनकी सफलता के 3 मूल मंत्र, नंबर वन बनने पर टीम को भी दी शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 05:15 PM IST

Rivaba Jadeja Reaction On Match Winning performance: रवींद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा ने उनकी शानदार प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जडेजा की सफलता का भी राज बताया है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के नंबर वन बनने पर भी शुभकामनाएं दी है। जडेजा ने 5 महीनें की इंजरी के बाद इस सीरीज में वापसी की है।

दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 42 रन देकर 7 विकेट लिए और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी। जडेजा की इस गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

पत्नी रिवाबा ने दी जडेजा के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया

रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में इंजरी के बाद वापसी पर शानदार प्रदर्शन करने पर उनकी विधायक पत्नी रिवाबा ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनने पर टीम इंडिया को बधाई दी। रिवाबा ने कहा कि इंजरी के बाद इस तरह की वापसी करना खासा मुश्किल होता है और उनके प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं। डेब्यू से लेकर अब तक उनकी पहली प्राथमिकता क्रिकेट ही रही है।

उन्होंने आगे कहा 'मैंने उनके मुंह से सुना है कि यदि वह क्रिकेटर नहीं होते तो कुछ नहीं होते। क्रिकेट से उनका अथाह प्यार ही उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट करती है। उन्होंने उनके इस प्रदर्शन का श्रेय उनकी हार्डवर्क, मेंटल टफनेस और उनकी डिसीप्लीन को दिया है।

End of Feed