Rishabh Pant's first tweet after car accident: कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत को लेकर पूरा देश चिंतित था। हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद रुड़की के अस्पताल तक, फिर वहां से देहरादून के अस्पताल और वहां से मुंबई के अस्पताल ले जाने तक उनको लेकर तमाम जानकारियां तो आती रहीं लेकिन पंत खुद इस हालत में नहीं थे कि अपनी जानकारी फैंस तक पहुंचा सके। अब उस दुर्घटना के बाद पहली बार ऋषभ पंत ने चुप्पी तोड़ी है और उनका पहला ट्वीट आया है।
ऋषभ पंत ने किया ट्वीट (AP)
ऋषभ पंत ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि, "मैं सारे समर्थन और शुभकामनाओं को लेकर बहुत खुश और सबका आभारी हूं। मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही है। ठीक होने की तरफ कदम बढ़ चुके हैं और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और प्रशासन को इतने समर्थन के लिए शुक्रिया।"
I am humbled and grateful for all the support and good wishes. I am glad to let you know that my surgery was a succ… t.co/cJmxunhG6v
— ANI (@ANI) Jan 16, 2023
वहीं उन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "दिल से मैं अपने फैंस, टीम के साथी, डॉक्टर्स और फीजियो को भी विनम्र शब्दों और मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप सबको जल्द मैदान पर मिलता हूं।"
From the bottom of my heart, I also would like to thank all my fans, teammates, doctors and the physios for your ki… t.co/Sh7IC3Y1KX
— ANI (@ANI) Jan 16, 2023
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से अस्पताल में हैं। रुड़की में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद देहरादून में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई थी। फिर ये खबरें भी आईं कि उनका एक ऑपरेशन और होगा।
खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत के धुटने के तीनों अहम लिगामेंट (एंटीरियर क्रूसाइट लिगामेंट(एसीएल), पोस्टीरियर क्रूसियेट लिगामेंट(पीएलसी) और मीडियल कोलैट्रल लिगामेंट(एमसीएल))क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन तीन में से दो लिगामेंट को ठीक करने के लिए पंत की सर्जरी कोकिला बेन अस्पताल में की जा चुकी है। लेकिन एसीएल को सही करने के लिए उन्हें सर्जरी के एक और दौर से गुजरना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ये सर्जरी 6 हफ्ते बाद हो सकती है।
