क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! बुरे फंसे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, निजी चैट और वीडियो लीक

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 16, 2023, 10:23 PM IST

Pakistan Cricket News, Babar Azam's private chats and videos get leaked: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक उनके कुछ निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये सभी वायरल है।

Image

बाबर आजम विवादों में फंसे (Instagram)

Pakistan Cricket News, Babar Azam controversy: पाकिस्तान क्रिकेट कभी भी विवादों से दूर नहीं रहता। आए दिन उनकी टीम, उनका बोर्ड या फिर उनका मैदान पर प्रदर्शन चर्चा का विषय रहता है। हाल ही घरेलू जमीन पर एक के बाद एक सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम अब विवादों में हैं। खबरों के मुताबिक उनके कुछ निजी चैट और वीडियो लीक हो गए हैं और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसे 'हनी ट्रैप' कहा जा रहा है और आने वाले दिनों में इसकी सच्चाई पूरी तरह से सामने आएगी। फिलहाल बाबर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं।

मामला तब सुर्खियों में आया जब बाबर आजम की कुछ निजी तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग्स ऑनलाइन लीक हो गईं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ ने इसे हकीकत बताया है तो कुछ फैंस बाबर आजम के समर्थन में उतरते नजर आए हैं और इसे साजिश और पूरी तरह से फेक करार दिया है ताकि बाबर की छवि खराब हो।

गौरतलब है कि बाबर आजम इससे पहले भी ऐसी ही एक स्थिति में फंस चुके हैं, जहांं एक लड़की ने उन पर यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल जैसे तमाम संगीन आरोप लगाए थे। बाद में उस लड़की ने सभी आरोपों को वापस भी ले लिया था।

खबरों के मुताबिक जो ताजा वीडियो वायरल हुआ है उसमें बाबर आजम को एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के साथ बेहद निजी चैट करते नजर आ रहे हैं। अभी फिलहाल ये रिकॉर्डिंग और वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है और इस पर ना कप्तान बाबर आजम ने कुछ सफाई दी है और ना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने, देखना दिलचस्प होगा कि ये नया विवाद क्या मोड़ लेता है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article