चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इकाना में आखिरकार ऋषभ पंत का बल्ला चल पड़ा। एक-एक रन के लिए तरस रहे पंत का बल्ला उस वक्त चला जब इसकी जरुरत लखनऊ को सबसे ज्यादा थी। अब तक हर मुकाबले में रन बना रहे टॉप थ्री बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। पंत पर अपनी टीम का वापसी कराने की जिम्मेदारी थी और उन्होंने बाखूबी इसे अंजाम दिया।।
ऋषभ पंत (साभार-IPL)
जड़ दिया सीजन का पहला अर्धशतक
ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएल में उनका 19वां अर्धशतक है। अब तक खेले गए 6 मैच की 5 पारी में पंत ने 8 की मामूली औसत और 80 की स्ट्राइक रेट से केवल 40 रन बनाए थे। लेकिन चेन्नई के खिलाफ इस मैच में पंत पूरी जिम्मेदारी से खेलते हुए नजर आए और अपनी टीम को मुश्किल से निकाल लिया।
चेन्नई के खिलाफ पंत का बल्ला
चेन्नई के खिलाफ मैत में हमेशा पंत का बल्ला चला है। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि चेन्नई के गेंदबाज उन्हें रास आते हैं। चेन्नई के खिलाफ यह उनका चौथा अर्धशतक है। 12 पारी में उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 48 की औसत और 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 438 रन बनाए हैं। इस पारी में वह स्पिन गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए, लेकिन पेसर के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की।मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में उसे इनफॉर्म एडेन मार्करम का विकेट गंवाना पड़ा। 23 रन के स्कोर पर निकोलस पूरन भी आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे छोर पर पंत डंटे रहे। उन्होंने मार्श के साथ 50 और फिर बडोनी के साथ 32 रन की अहम साझेदारी की। पंत 49 गेंद में 63 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें पथिराना ने धोनी के हाथों कैच करवाया। पंत की इस पारी के दम पर लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
