दिल्ली में तीन दिन के भीतर टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने माना कि दो दिन तक मैच में आगे रही ऑस्ट्रेलिया ने खेल के तीसरे दिन आत्मसमर्पण कर दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार यह दूसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय स्पिन अटैक के सामने 3 दिन में ही हथियार डाल दिए। नतीजा भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का ऑस्ट्रेलिया के 19 साल का इंतजार और भी लंबा हो गया है। अब तक हुए दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया द्वारा हुए चूक की बात करें तो स्पिन अटैक का तोड़ न निकाला पाना उसके लिए सबसे बड़ी बाधा बनी है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Border Gavaskar Trophy)
