आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से पहले जसप्रीत बुमराह ने भरी हुंकार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 17, 2023, 09:41 PM IST

चोट की वजह से 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप और विश्व कप को लेकर हुंकार भरी है।

डबलिन: खेल से 11 महीने दूर रहने के बाद फिट होकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि वह एशिया कप और इसके बाद स्वदेश में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। बुमराह ने भारत के लिए अपना पिछला मैच सितंबर 2022 में खेला था जिसके बाद कमर के स्ट्रैस फ्रेक्चर के कारण उन्हें अपने क्रिकेट करियर का ‘सबसे बड़ा ब्रेक’ लेना पड़ा। यह तेज गेंदबाज अब आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के साथ वापसी कर रहा है।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह(साभार Jasprit Bumrah)

एशिया और वर्ल्ड कप की कर रहा था तैयारी

End of Feed