RCB-W vs UPW-W, WPL 2025 Match Updates, Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women Match Live Streaming: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के 18वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। यह मुकाबला यूपी वॉरियर्स से ज्यादा महत्वपूर्ण आरसीबी के लिए है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले सीजन में चैम्पियन बनी थी, लेकिन मौजूदा सीजन में टीम का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। टीम ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी चौथे नंबर पर है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। वहीं, यूपी वॉरियर्स की बात करें तो टीम को 7 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 4 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Women Squad)
स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर ग्राहम, वीजे जोशीथा, सब्बिनेनी मेघना, नज़हत परवीन, जगरावी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेरेहम, डैनी व्याट-हॉज।
यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड (UP Warriorz Women Squad)
दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कब खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women WPL 2025 Match Date)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला शनिवार (08 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women WPL 2025 Match Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL 2025 का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच सीजन का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women WPL 2025 Match Time)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women WPL 2025 Match Match On Tv)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women WPL 2025 Match Live streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार(Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।
