RCB vs LSG Pitch Report: बैंगलोर और लखनऊ के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 2, 2024, 06:46 PM IST

IPL 2024, RCB vs LSG Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जो आरसीबी का घरेलू मैदान भी है। यहां जानिए आज के इस आईपीएल मुकाबले की पिच का हाल, उससे जुड़े पुराने आंकड़े और रोचक जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला
  • आईपीएल 2024 में आज आरसीबी और लखनऊ का मैच
  • आरसीबी के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी टक्कर

IPL 2024, RCB vs LSG Pitch Report Today Match: आज आईपीएल 2024 में एक रोमांचक टी20 मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा जहां रनों की बारिश जमकर हो सकती है। ये मुकाबला होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)की टीमों के बीच। आज का मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां विराट कोहली (Virat Kohli) सहित केएल राहुल (KL Rahul) जैसे कई दिग्गज आईपीएल सितारे अपना दम दिखाने के लिए तैयार होंगे।

RCB vs LSG Pitch Report Today Match, IPL 2024

बैंगलोर बनाम लखनऊ पिच रिपोर्ट

इस टी20 लीग में बैंगलोर और लखनऊ की टीमों का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं रहा है। दो साल पुरानी टीम लखनऊ ने बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ चार मैच खेले हैं जिसमें तीन मैच आरसीबी ने जीते, जबकि एलएसजी सिर्फ एक ही मुकाबला जीतने में सफल रही। मौजूदा अंक तालिका में आज के मैच की मेजबान टीम तीन मैचों में सिर्फ दो अंक लेकर नौवें नंबर पर हैं। वहीं लखनऊ के भी दो ही अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से वे छठे पायदान पर हैं। अब यहां जानिए कि आज जब बेंगलुरू और लखनऊ आमने-सामने होंगे तो उन्हें कैसी पिच पर खेलना होगा।

End of Feed