LIVE

RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: विराट के कंधे पर सवार होकर RCB फिर बनी IPL चैंपियन, छक्का लगाकर जिताई ट्रॉफी

RCB बनाम GT IPL 2026 Final Highlights (बेंगलुरु वर्सेज गुजरात आईपीएल 2026 फाइनल क्रिकेट स्कोर, मैच टॉस टाइमिंग, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11) Live Updates: दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग IPL के 19वें सीजन के विजेता का ऐलान हो चुका है। RCB ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया। 73 मैच और 63 दिनों के सफर के बाद आखिरकार आज पता चल गया कि 19वें सीजन की ट्रॉफी आरसीबी ने उठाया।

आदित्य साहूUpdated Jun 1, 2026, 10:16 IST
RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: विराट के कंधे पर सवार होकर RCB फिर बनी IPL चैंपियन, छक्का लगाकर जिताई ट्रॉफी

RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: विराट के कंधे पर सवार होकर RCB फिर बनी IPL चैंपियन, छक्का लगाकर जिताई ट्रॉफी

RCB बनाम GT IPL 2026 Final Highlights: दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग IPL के 19वें सीजन के विजेता का ऐलान हो चुका है। आरसीबी ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीत लिया। यह उनकी लगातार दूसरी ट्रॉफी है। अहमदाबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 155 रन बनाए। पिच धीमी थी और रन बनाना मुश्किल था। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर और हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले। 156 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंद में 62 रन जोड़ दिए। अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को पैर में दर्द था। फिर भी उन्होंने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी पूरी की जो उनका आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक है। बीच में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर मैच फंसा दिया था। लेकिन कोहली टिके रहे। उन्होंने टिम डेविड के साथ मिलकर टीम को जीत के पास पहुंचाया। आखिर में कोहली ने छक्का मारकर मैच खत्म किया। आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आरसीबी ने जीती लगातार दूसरी ट्रॉफी
आरसीबी ने 2025 में 18 साल बाद पहली बार आईपीएल जीता था। अब 2026 में भी उन्होंने ट्रॉफी जीत ली। मुंबई और चेन्नई के बाद आरसीबी लगातार दो बार आईपीएल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया। 73 मैच और 63 दिनों के सफर के बाद आखिरकार आज पता चल गया कि 19वें सीजन की ट्रॉफी आरसीबी ने उठाया।

गुजरात ने आरसीबी को दिया 156 रनों का टारगेट
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके साथ ही गुजरात ने आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात की पारी का एकमात्र अर्धशतक वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया। वह 37 गेंदों में 50 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वॉशिंगटन ने 5 चौके लगाए। उनके अलावा निशांत सिंधू 20 रन बना पाए। वहीं आरसीबी की तरफ से रासिख डार ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पांड्या ने भी एक विकेट लिया।

बेंगलुरु के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैच में जब ये दोनों टीमें पिछली बार यहां मिली थीं, तब RCB ने भी 155 रन ही बनाए थे। उस मुकाबले को गुजरात ने आसानी से जीत लिया था। इस मैच में टॉस हारकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि बड़े फाइनल में बोर्ड पर रन होना जरूरी है। हालांकि, RCB के गेंदबाजों की सोच अलग थी। उन्होंने हार्ड लेंथ पर शॉर्ट गेंदें डालीं और बल्लेबाजों को मौका नहीं दिया। गिल, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर और राशिद खान सभी बल्लेबाज शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। बीच में वाशिंगटन सुंदर ने जरूर संघर्ष किया। उन्हें एक जीवनदान मिला और उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए।

आरसीबी और जीटी की आईपीएल 2026 फाइनल के लिए प्लेइंग-11 (Royal Challenger Bengaluru and Gujarat Titans Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-11:
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज


आईपीएल 2026 फाइनल तक का सफर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पिछले साल की चैंपियन RCB इस सीजन भी टॉप पर रही। लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही। क्वालिफायर-1 में RCB ने गुजरात को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। उस मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके थे। RCB ने 254/5 का स्कोर बनाया था जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 162 रन पर सिमट गई। RCB अब लगातार दूसरा खिताब जीतकर CSK और MI के क्लब में शामिल होने से एक जीत दूर है।

गुजरात टाइटन्स: 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने भी लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते। 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ टीम दूसरे स्थान पर रही। क्वालिफायर-1 हारने के बाद गुजरात ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। गुजरात ने 215 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 219/3 बनाकर हासिल किया। गिल IPL इतिहास में प्लेऑफ में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।


ऐसी है दोनों टीमें (RCB and GT Full Squad IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Squad)
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटन्स(Gujarat Titans Squad)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

MAY 31, 2026 23:38 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच जीतने के बाद कोहली ने क्या किया

जीत के रन बनाते ही कोहली ने अपना हेलमेट उतारा और दाहिना हाथ उठाकर डगआउट की तरफ इशारा किया। उनके साथी खिलाड़ी दौड़कर आए और इस दिग्गज को गले लगा लिया।अब कोहली ने बल्ला उठाया और हवा में मुक्का मारा। RCB के खेमे में खुशी का माहौल है। दूसरी तरफ शुभमन गिल के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है।अहमदाबाद में आतिशबाजी शुरू हो गई है। खिलाड़ी अब एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। क्रुणाल पंड्या ने कैमरे की तरफ पांचों उंगलियां दिखाईं और कहा कि यह उनका पांचवां आईपीएल खिताब है।
MAY 31, 2026 23:37 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच जीतने के बाद क्या बोले विराट

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर मैच जितवाया। मैच जीतने के बाद विराट ने कहा- मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था। आज रात टीम के सभी खिलाड़ियों का संयम साफ दिखा। ब्रेक के बाद हमें दो हार मिली थीं, लेकिन हम पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहकर खत्म करना चाहते थे। मुंबई के खिलाफ मिली जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला। ऐसी टीम का हिस्सा होना शानदार है जहां आपको ये नहीं लगता कि सिर्फ आपको ही टीम के लिए प्रदर्शन करना है।
MAY 31, 2026 23:33 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट ने RCB को स्टाइल में जितवाया कप

विराट कोहली ने अरशद खान की गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया। RCB के पोस्टर बॉय ने शानदार छक्के के साथ जीत पर मुहर लगाई। यह फुल लेंथ गेंद थी और बिल्कुल स्लॉट में थी। कोहली ने नीचे वाले हाथ का इस्तेमाल किया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। RCB ने 5 विकेट से मैच जीत लिया और अपना दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया।
MAY 31, 2026 23:29 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट ने छक्का लगाकर दिलाई ट्रॉफी

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए और ट्रॉफी जीत ली। यह लगातार दूसरी बार है जब आरसीबी ने ट्रॉफी जीती है। आरसीबी इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के क्लब में शामिल हो गई। जिसने लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
MAY 31, 2026 23:21 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 148 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। आरसीबी को अब 18 गेंदों में सिर्फ 8 रनों की जरूरत है।
MAY 31, 2026 23:18 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आउट होकर भी बच गए कोहली

अरशद खान की गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए थे। गेंद हवा में गई थी और शुभमन गिल ने आगे डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की। हालांकि, कोहली ने गुजरात के कप्तान गिल से पूछा कि क्या उन्होंने कैच साफ तरीके से पकड़ा है। गिल खुद भी बहुत आश्वस्त नहीं दिखे। इसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। थर्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल ने कहा, 'गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा है। कोहली नॉट आउट करार दिए गए और इसके बाद जोश से भर गए।
MAY 31, 2026 23:13 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के मुहाने पर पहुंची RCB

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के मुहाने पर पहुंच चुकी है। आरसीबी को अब 26 गेंदों में 12 रनों की जरूरत है। विराट कोहली 63 रन बनाकर अभी भी एक साइड में खड़े हुए हैं।
MAY 31, 2026 23:06 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का 5वां विकेट गिरा

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पांचवा विकेट गंवा दिया है। अरशद खान की गेंद पर टिम डेविड विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए हैं। बटलर ने कैच पकड़ते ही गेंद को हवा में उछाला और अरशद ने अपील की। हालांकि, अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया। इसके बाद गुजरात ने रिव्यू लिया। अल्ट्राएज में साफ स्पाइक नजर आया और गुजरात का रिव्यू सफल रहा। यह 144.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऑफ स्टंप के पास शॉर्ट लेंथ गेंद थी। टिम डेविड ऑफ साइड में शॉट खेलने के लिए पीछे हटे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बटलर के दस्तानों में चली गई। गेंद बल्ले के पास से गुजरी तो साफ आवाज आई जिसे गुजरात के खिलाड़ियों ने सुन लिया था। टिम डेविड 17 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 31, 2026 22:58 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 30 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 ओवरों में 4 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 56 और टिम डेविड 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी अब जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। उसे 48 गेंदों में अब सिर्फ 30 रनों की जरूरत है।
MAY 31, 2026 22:55 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 40 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 54 और टिम डेविड 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अब जीत के लिए 48 गेंदों में 40 रनों का जरूरत है।
MAY 31, 2026 22:51 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली ने लगाई करियर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने अपने करियर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने पहली बार 200 के स्ट्राइक रेट से हाफ सेंचुरी जड़ी है।
MAY 31, 2026 22:49 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 11 ओवर में 109 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवरों में 4 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 48 और टिम डेविड 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 31, 2026 22:41 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 56 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 45 और टिम डेविड 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 31, 2026 22:37 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: राशिद खान ने आरसीबी को दिया दोहरा झटका

राशिद खान की गेंद पर क्रुणाल पंड्या एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अंपायर नितिन मेनन ने उंगली उठा दी और गुजरात की टीम जश्न मनाने लगी। क्रुणाल ने विराट कोहली से बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। RCB का चौथा विकेट गिर गया और मैच में अभी भी रोमांच बाकी है। राशिद ने फुल लेंथ गेंद डाली। बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल स्वीप करने के लिए नीचे झुके लेकिन गेंद से चूक गए। गेंद उनके पिछले पैर पर स्टंप के ठीक सामने लगी।क्रुणाल पंड्या दो गेंदों में एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
MAY 31, 2026 22:33 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी के कप्तान पाटीदार हुए आउट

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें राशिद खान ने आउट किया है।
MAY 31, 2026 22:29 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 68 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओवरों में दो विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 38 और कप्तान रजत पाटीदार 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अब जीत के लिए 72 गेंदों में मात्र 68 रनों की जरूरत है।
MAY 31, 2026 22:25 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 7 ओवर में 81 रन

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 ओवरों में दो विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 36 और कप्तान रजत पाटीदार 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 31, 2026 22:20 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही आरसीबी

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवरों में दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 35 और रजत पाटीदार 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 31, 2026 22:16 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: रबाडा का पर्पल कैप हो गया पक्का

कागिसो रबाडा की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए। उनका कैच अरशद खान ने लपका। यह विकेट लेते ही रबाडा इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 29 विकेट हो गए हैं। रबाडा ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद डाली। पडिक्कल इनसाइड आउट ड्राइव खेलने के लिए पीछे हटे और शॉट को थर्ड मैन की तरफ ऊंचा खेल दिया। अरशद खान अपनी बाईं तरफ भागे और लगभग गेंद से आगे निकल गए थे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और रिवर्स कप करके शानदार कैच पूरा किया। देवदत्त पडिक्कल 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 31, 2026 22:15 IST

RCB vs GT IPL 2026 Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। वेंकटेश अय्यर के बाद देवदत्त पड्डिकल भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। अब कप्तान रजत पाटीदार आए हैं।