RCB vs GT Preview, Today IPL Match, 2 Apr 25: बेंगलुरु में टीम इंडिया के किंग और प्रिंस की टीमों के बीच टक्कर, गेंदबाजों के सामने होगी चुनौती

RCB vs GT IPL 2025 Preview, Aaj Ka Match Kahan Ho Rha Hai: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक और धमाकेदार मुकाबला खेला जाने वाला है। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम से टकराने वाली है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

RCB vs GT IPL 2025 Preview, Aaj Ka Match Kahan Ho Rha Hai: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल के इस सत्र का पहला मैच खेलने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने गेंदबाजों के शानदार फॉर्म के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने का होगा ।आरसीबी ने कोलकाता को ईडन गार्डंस पर और चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर हराकर शानदार शुरूआत की है ।

RCB vs GT Preview

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस प्रीव्यू

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हालांकि बल्लेबाजों की मददगार है और यहां तीन बार 260 से अधिक का स्कोर बन चुका है ।छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड ने गेंदबाजों को हमेशा परेशान किया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स का मानना है कि उसके दो गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार यहां बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं ।हेजलवुड ने इस आईपीएल में छह से कम की इकॉनॉमी रेट से रन दिये हैं जबकि चेन्नई के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने प्रति ओवर सिर्फ 6.6 की औसत से रन दिये ।

End of Feed